Sonbhadra: भूमि विवाद में महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, गांव में फोर्स तैनात

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत नौगांव गांव में जमीन को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है।

Sonbhadra News

Sonbhadra जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में लाठी-डंडे के साथ ही कुल्हाड़ी से भी एक दूसरे पर वार किया जाने लगा। मारपीट में जहां एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने में हुआ विवा
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नौगांव गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी रामा को कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। आवास स्वीकृत किए जाने के बाद गांव में ही स्थित भूमि पर वह प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करवाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि उस भूमि को लेकर कुछ लोगों से पहले से ही विवाद चल रहा था ऐसे में विपक्षियों द्वारा उस भूमि पर आवास बनवाने से मना किया गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को चिन्हित की गई भूमि पर आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा था इसी बीच दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचे। उक्त लोगों ने तारा देवी के परिवार वालों और काम कर रहे मजदूरों को मारने पीटने लगे। बताया जा रहा है कि मकान का जितना निर्माण हुआ था उसी दिन लोगों ने ढहा दिया।

कुल्हाड़ी से सिर पर कर दिया बार
बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से वार किया गया जिससे तारा देवी की सास 60 वर्षीय ज्ञानमती के सिर में गंभीर चोट आ गई। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। वही तारा देवी के जेठ 40 वर्षीय संतोष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की मौत हो जाने के बाद बस्ती के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा लिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान विपक्षी लोग अपनी मोटरसाइकिल भी वहीं पर छोड़कर फरार हो गए जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
महिला की मौत होने तथा दो पक्षों के बीच में तनाव की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और उप जिलाधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर दोनों पक्षों के बीच में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल की तैनाती की गई। इस बारे में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा बताया गया कि दो पक्षों के बीच में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ज्ञानमती नामक महिला की मौत हो गई और संतोष नाम का उसका लड़का घायल है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस तक पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      सोनभद्रः एक दूसरे के खून के प्यासे हुये दो पक्ष, 1 महिला की हुई मौत 2 घायल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+