UP News: शादी से पहले दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन, परिवार के साथ पहुंचा थाने
UP Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में शादी से पहले दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि दूल्हा और उसका परिवार थाने पहुंच गया। लोगों ने थाने पहुंचकर दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शादी के नाम पर एक युवक के साथ ठगी की गई। इस मामले में भुक्तभोगी दूल्हे और उसके परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के कोतवाली अंतर्गत एक गांव का है। एटा के रहने वाले एक युवक की शादी नहीं हो रही थी और वह काफी परेशान था। ऐसे में उसकी मुलाकात एटा में रहने वाले दूसरे शख्स से हुई जिस ने बताया कि सोनभद्र में युवक की शादी की जा सकती है।

क्योंकि दूसरा व्यक्ति भी एटा का रहने वाला था और उसकी ससुराल सोनभद्र में थी। ऐसे में उसकी बातों पर भुक्तभोगी भरोसा कर गया। उस व्यक्ति द्वारा सोनभद्र के रहने वाले एक व्यक्ति का नंबर दिया गया और कहा गया कि यह व्यक्ति शादी करा शादी करा देगा।
उसके बाद बेटे की शादी के लिए लड़की खोज रहे परिजनों ने सोनभद्र के रहने वाले उस व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया। फोन पर संपर्क करने के बाद उस व्यक्ति द्वारा शादी करा देने की बात कही गई। फोन पर सब कुछ तय हो जाने के बाद मंगलवार को दूल्हा और उसके परिवार के 8 लोग सोनभद्र पहुंचे।
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में एक कपड़े की दुकान में लड़की और ठगों के गिरोह के लोग मां, बाप, चाचा और भाई व परिवार के सदस्य बनकर लड़का पक्ष के लोगों से मुलाकात किया। मुलाकात करने के बाद उन लोगों द्वारा कहा गया कि शादी करने के लिए दुल्हने के पास कपड़े नही हैं। ऐसे में कपड़े की खरीदारी करनी होगी।
उन लोगों द्वारा खुद को गरीब बताया गया और लोगों ने लड़का पक्ष के लोगों से कहा कि दुल्हन शादी करके आपके घर ही जाएगी। ऐसे में आप लोग ही कपड़े खरीद लिजिए। उसके बाद लड़के के घरवालों द्वारा दस हजार रुपए के कपड़े खरीदवाये गए।
कपड़े खरीदे जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार को लड़की की विदाई कर देंगे और एयरटेल में ही शादी कर लेना। अगले दिन बुधवार को लोग लड़की की विदाई के दौरान सामान खरीदने का बहाना बनाते हुए 25 हजार रुपए ले लिए।
नगद रुपए लेने के बाद लड़की और लड़की पक्ष के लोग दूल्हे और दूल्हे के परिजनों को छोड़कर एक-एक करके फरार हो गए। दूल्हा और उसके परिजन काफी देर तक दुल्हन और उसके परिजनों का इंतजार किए लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिला।
देर तक दुल्हन के वापस न लौटने और परिवार के सदस्यों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने पर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को ठगी का अहसास हुआ। ठगी का अहसास होने के बाद दूल्हा और उसके परिजन थाने पहुंचे और युवती और उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications