UP News: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, मासूम बच्चे की मौत, माता-पिता और बहन की हालत गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार की एक कार वाराणसी शक्तिनगर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद उसमें सवार मासूम बालक की मौत हो गई जबकि बालक के माता-पिता और बहन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 के रहने वाले 40 वर्षीय उमेश सिंह मिर्जापुर के पटेहरा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में इंग्लिश के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर्व पर वह अपनी पत्नी अंजली सिंह पुत्री और अहलादिता सिंह और पुत्र युवान को लेकर के ओबरा गए थे।

a-speeding-car-collided-with-a-truck-parked-on-the-roadside-in-sonbhadra-up

परिवार वालों के साथ रक्षाबंधन मनाने के बाद शुक्रवार को सुबह में वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मिर्जापुर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत लोढ़ी में पहुंचे थे इसी दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़े एक ट्रक में उनकी कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा उसमें बैठे उमेश के साथ ही उनकी पुत्री पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे उमेश और उनके परिवार के लोगों को बाहर निकाला।

इस दौरान गंभीर रूप से घायल उमेश के 4 वर्षीय बेटे युवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद उमेश और उमेश की पत्नी तथा बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उमेश और उनके परिवार के लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस द्वारा उमेश के परिजन को फोन पर सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद उमेश के परिजन भी जिला अस्पताल में पहुंचे। दुर्घटना के बाद उमेश सिंह के परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+