प्रेमी संग घर से भागी लड़की, गुंडों के साथ आई मां ने दिनदहाड़े की अपहरण की कोशिश

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में पांच महीने पहले प्रेमी के साथ घर से भागी लड़की का उसकी ही मां ने दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की। सरेआम लड़की के अपहरण की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला कलेक्ट्रेट परिसर की है।

woman tries to kidnap married daughter in sitapur

छह महीने पहले घर से भागकर की शादी

जानकारी के मुताबिक, मिश्रिख थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रीति तिवारी का पिसावां के मुन्ना मिश्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति के मुताबिक, उसने अपने प्रेमी के साथ 6 फरवरी 2019 को घर से भाग कर शादी कर ली थी, लेकिन उसकी मां आए दिन विरोध करती थी। प्रीति के मुताबिक, प्रेम विवाह को खत्म करने के लिए उसकी मां ने अपने दामाद के ऊपर ही छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। जब प्रेमी प्रेमिका कचहरी में छेड़छाड़ के मामले में जमानत के लिए आए थे, उसी दौरान गौरी की मां ने बेटी के ही अपहरण की साजिश रच डाली। मां ने कुछ साथियों के साथ बेटी को उठाकर गाड़ी में डालने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो वह सफल नहीं हो सकी।

woman tries to kidnap married daughter in sitapur

पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनदहाड़े अपहरण कांड की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आ गई। एडिश्नल एसपी मधुबन सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और प्रेमिका यदि मामले की तहरीर देती है तो मामले में अपहरण का केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों बालिग हैं और दोनों को फैसला लेने का अधिकार है, इसलिए प्रेमिका की मां उसको अपने साथ नहीं ले जा सकती है। जो मामला उसने अपने दामाद के खिलाफ लिखाया है उसकी विवेचना की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+