लॉकडाउन के दौरान सिपाही ने बीच सड़क दरोगा को लाठी से पीटा, कई थप्पड़ भी मारे
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने बीच सड़क दरोगा की ही लाठी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिटाई के दौरान सिपाही ने दरोगा को एक के बाद एक कई थप्पड़ भी जड़े। इस मामले में दरोगा ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसपी एलआर कुमार ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है।

वाहनों के चेकिंग के दौरान किसी बात पर हुई बहस
मामला सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके का है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए आरएमपी चौराहे पर दारोगा रमेश चौहान व सिपाही रामआसरे की ड्यूटी लगाई गई थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान दरोगा और सिपाही में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस कदर बढ़ गई कि सिपाही ने दरोगा रमेश चौहान पर लाठी बरसानी शुरू कर दी।सिपाही रामआसरे ने बीच सड़क पर ही दरोगा रमेश चौहान की लाठी से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे अन्य सिपाहियों ने जब रामआसरे से लाठी छीन ली तो उसने दरोगा रमेश चौहान पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। काफी देर बाद ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही को काबू किया।

एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड
बीच सड़क दो पुलिसकर्मियों की लड़ाई की खबर मिलते ही शहर कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले को लेकर दरोगा रमेश चौहान ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, एसपी एलआर कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
WATCH: A head constable and a senior inspector with @Uppolice posted in Sitapur started fighting publicly on duty.
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) April 21, 2020
Officials say the constable has been suspended with immediate effect, An FIR is being registered and strict action will be taken. pic.twitter.com/sBJGKLomdj
सिपाही ने लगाया एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप
सिपाही रामासरे का आरोप है कि दारोगा रमेश सिंह चौहान आए और गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो बोले उठाकर पटक देंगे। वे हाथापाई को बढ़े तो हमने भी डंडा मारा। फिर हमारे पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाकर कोतवाल की जीप पर जबरन अस्पताल ले गए और वहां हमारा मेडिकल कराया। दोपहर को सीओ ने हमें जीआइसी चौराहे पर ड्यूटी करने को भेज दिया है। सिर्फ एक पक्षीय कार्रवाई कर हमें दंडित किया है।












Click it and Unblock the Notifications