सीतापुर हत्याकांड: हत्यारा निकला बड़ा भाई, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी यह कहानी, इस सुराग ने खोल दी पोल
Sitapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुई 6 लोगों की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस को सूचना देने वाला और खुद को परिवार का शुभचिंतक बताने वाला बड़ा भाई अजीत ही इनका हत्यारा निकला। शुरू में पुलिस भी इसकी बातों में आ गई थी और अनुराग को ही हत्यारा समझ रही थी। गहन छानबीन और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को संदेश हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर अजीत ने अपना जुर्म कबूल लिया।
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर में मां, भाई, उसकी पत्नी व तीन बच्चों की हत्या
करने वाला आरोपी बड़ा भाई अजीत बेहद महमूदाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। अजीत ने छह लोगों की सुनियोजित ढंग से हत्या करने के बाद भाई अनुराग को ही आरोपी बना दिया।

पूछताछ में उसने बताया कि इन सभी की हत्या उसने खुद की है। हत्या के बाद खून से सने अपने कपड़े धोये । पुलिस से बचने के लिए उसने अपने कपड़े छिपा दिए थे। फॉरेंसिक टीम ने उसकी निशानदेही पर इन कपड़ों को बरामद कर लिया है।
पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45), उसकी पत्नी प्रियंका सिंह (40), मां सावित्री (62) की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं प्रियंका के तीन बच्चों अस्वी (12), अर्ना (8) व पुत्र आद्विक (4) को छत से फेंका गया था।
अनुराग के सिर में दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अनुराग के ताऊ आरपी सिंह, अजीत और उसकी पत्नी के साथ दो नौकरों समेत कई अन्य को हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई सवालों के जवाब देने में अजीत फंस गया। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
फॉरेंसिक टीम ने एक असलहा बरामद किया है। वहीं खून से सना एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड में अजीत के साथ दो से अधिक लोग शामिल थे। इस बात पर अनुराग और अजीत के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं, अनुराग से उसका ताऊ आरपी सिंह भी नाराज रहता था। प्रापर्टी के विवाद में अनुराग की उनसे ठनी रहती थी। यह सब कारण ही हत्याकांड की वजह बने।












Click it and Unblock the Notifications