Sitapur News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर, चार की मौत
Sitapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए तीन बच्चों संग जहर खा लिया। जिससे चार लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहमदपुर में बुधवार सुबह महिला ने या कदम उठाया । पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद तो जहर खाया ही साथ ही तीन बच्चों को भी जहर खिला दिया। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई उन्होंने तत्काल चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सजीवन को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना मानपुर के अहमदपुर गांव निवासी राजकुमारी (32) ने अपने तीन बच्चों सुमित (8), नेहा (5) व संध्या (3) के साथ जहर खा लिया था। प्रभारी निरीक्षक थाना मानपुर ने बताया कि जहर खाने से चार लोगों की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications