सीतापुर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, जानिए किस वजह से अजीत ने रच दी सबकी हत्या की साजिश

Sitapur Hatyakand News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुए 6 लोगों की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस ने नया खुलासा किया है। उसने बताया है कि हत्यारे अजीत ने आखिर क्यों इतने बड़े वारदात की साजिश रच डाली? ऐसा क्या था जो उसने अपनी बुढ़ी मां को भी मौत के घाट उतार दिया।

ससुर से लिए थे पैसे
पुलिस ने खुलासा किया कि अजीत ने अपने ससुर से कोरोना काल के दौरान कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसमें से डेढ़ लाख रुपए उसने कुछ दिन पहले लौटाए थे।

पत्नी से होता था रोज विवाद
इन्हीं पैसों को लेकर अजीत की अपनी पत्नी से रोज लड़ाई होती थी। इस बीच अजीत ने अनुराग व मां से पिता का बनवाया मकान बेचने को कहा। जिसका मां और अनुराग ने विरोध किया।

ajit

पहले ही रच ली थी साजिश
इसके बाद अजीत सिंह ने अपने भाई अनुराग और उसके परिवार को खत्म करने की साजिश बनाई।
इसके लिए उसने महमूदाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर से 15 दिन पहले नींद की दवाएं खरीदी थीं। हत्या वाली रात अजीत ने नशीली दवाओं को घर के खाने में मिला दिया था लेकिन प्रियंका और उसके बच्चे लखनऊ स्थित घर से खाना खाकर आए थे। मां सावित्री भी खाना खा चुकी थी। सिर्फ अनुराग ने ही नींद की दवा मिली नशीली खिचड़ी खाई थी।

शुक्रवार देर रात 3 बजे रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अजीत ने अपने भाई अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व उसके तीन बच्चों के साथ मां सावित्री की नृशंस हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस को फोन कर भाई अनुराग पर ही इस हत्याकांड को अंजाम देकर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+