Sitapur News: बहराइच हिंसा के बाद सीतापुर में अलर्ट, मुख्य मार्ग बंद, बॉर्डर पर सघन चेकिंग
Sitapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा के बाद सीतापुर में भी अलर्ट कर दिया गया। बहराइच सीतापुर मार्ग को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जा रही है।
बहराइच में हिंसा के बाद जनपद की सीमा पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान भारी वाहनों को भेजने की मनाही कर दी गई है। रेउसा थाना क्षेत्र से आगे गाड़ियों को अब नहीं जाने दिया जा रहा है।मौके पर एसपी उत्तरी प्रकाश कुमार, एएसपी दक्षिणी परवीन रंजन सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

13 अक्टूबर की शाम बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में समुदाय विशेष के मोहल्ले से दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई. इस बीच कुछ लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया, विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें रामगोपाल मिश्रा नामक युवक को गोली लग गई. इसमें करीब 15 लोग घायल भी हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रामगोपाल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. रामगोपाल की मौत की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया. लोग सड़कों पर उतर आए. तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.












Click it and Unblock the Notifications