सीतापुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री की शटरिंग गिरने से 1 की मौत, 8 घायल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित पराग रस्क फैक्ट्री के निर्माण के दौरान शटरिंग गिर गई, जिसमे 8 मजदूर घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पराग रस्क फैक्ट्री में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग गिर जाने की वजह से 8 मजदूर घायल हो गए हैं, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना सीतापुर के बड़ा भारी गांव में हुई है। सीतापुर पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया या है जहां उनका इलाज चल हा है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पांच की हालत गंभीर है। दरअशल प्रेमनगर में रहने वाले गोपाल चंद चंदानी खैराबाद के बाराभारी में एक घर का निर्माण करा रहे थे, इसी दौरान सोमवार की रात छत की ढलाई हो रही थी। तभी अचानक से छत ढह गई और इसके नीचे दबने से एक मजबूर की मौत हो गई। जिस मजदूर की मृत्यु हई है उसका नाम शिवराज है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू किया। जेसीबी मशीन को बुलाया गया और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह जिला अस्पताल पहुंची और रात 11.30 बजे तक घायलों का हाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications