सीतापुर: गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

सीतापुर। खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से है। यहां हैवानियत की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपक आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, यहां एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ बाप-बेटे ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। हालांकि, महिला किसी तरह बचकर बाहर आ गई और स्थानीय लोगों को आपबीती बताई। वहीं, लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Recommended Video

    सीतापुर: गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
    Sitapur News: woman physical attack and Trying to burn her alive

    वहीं, इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीतापुर जिले के एएसपी एनपी सिंह सहित भारी पुलिस बल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। ये पूरा मामला नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के विजान ग्रंट का है। जानकारी के मुताबिक, संदना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। वो अपने गांव से घूमती हुई सड़क पर आ गई थी।

    आरोप है कि महिला को नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रामकिशोर अपने साथ ले गया था। पीड़ित महिला शुक्रवार सुबह जोगी बाबा के स्थान पर गंभीर अवस्था में लोगों को मिली। इलाके के लोग रामकिशोर सहित उसके पुत्र पर महिला के साथ गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित महिला की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

    सीएचसी तैनात डॉक्टर डीपी भारती का कहना है कि महिला 30 प्रतिशत जली हुई है वह अपने साथ रेप होने की भी बात कह रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि मामले में महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और महिला मानसिक रूप से बीमार भी लग रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे से पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+