Sitapur News: छह लोगों की हत्या में सामने आया चौंकाने वाला तथ्य, पुलिस की बढ़ी उलझन, नए सिरे से जांच शुरू
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पहले पुलिस द्वारा यह बताया जा रहा था कि इस घटना को बेटे अनुराग द्वारा अंजाम दिया गया था। कहा गया कि अनुराग ने ही सबकी हत्या की थी।
घटना के दिन घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद अनुराग ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कहानी कुछ और सामने आ रही है।

अनुराग को लगी है दो गोली: दरअसल, मृतक अनुराग का पोस्टमार्टम करने के दौरान पता चला कि उसके शरीर में दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली दाहिनी कनपटी पर मारी गई जो गला चीरते हुए बाहर निकल गई जबकि दूसरी गोली बाईं कनपटी से मारी गई जो अनुराग के ब्रेन में फंस गई थी।
ऐसे में कहा जा रहा है कि यदि अनुराग अपने परिवार की सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। ऐसे में जिस तरीके से गोली लगी है उससे यह पता चलता है कि गोली मारने वाला कोई दूसरा था। क्योंकि एक गोली लगते ही अनुराग की मौत हो गई होगी। ऐसे में उसे दूसरी गोली किसने मारी।
संपत्ति के लालच में की गई हत्या?: गांव के लोगों का कहना है कि अनुराग के बड़े भाई अजीत प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। वहीं अनुराग घर पर ही रहकर खेती बारी करते थे। गांव के लोगों द्वारा यही भी बताया गया कि अनुराग कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
ऐसे में शक की सुई अपनो पर ही मंडरा रही है। कहा जा रहा है कि अनुराग की संपत्ति के लालच में ही अनुराग समेत उसके बच्चों, मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई होगी। यही कारण है कि पुलिस द्वारा अनुराग के भाई अजीत, अजीत की पत्नी और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस ने बताया था मानसिक विक्षिप्त: दरअसल सीतापुर जनपद के पल्हापुर गांव में शुक्रवार की रात में गांव के रहने वाले अनुराग, अनुराग की मां और उसकी पत्नी तथा तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस द्वारा बताया गया कि अनुराग ने ही सबको गोली मारकर हत्या की।
इसके पीछे कारण दिया गया कि अनुराग मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। लेकिन बाद में अनुराग के रिश्तेदारों और अन्य लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने लगे। इसके अलावा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद मामला हत्या की तरफ मुड़ गया।
अब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दिशा में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। सवाल उठ रहा है कि एक ही व्यक्ति सभी लोगों की हत्या नहीं कर सकता है। ऐसे में इस घटना को कितने लोगों ने और क्यों अंजाम दिया? इसके अलावा परिवार का केवल एक शख्स कैसे बच गया? इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications