महंत ने दी एक खास समुदाय को धमकी, बोले- महिलाओं का अपहरण कर रेप कर देंगे

महंत ने दी एक खास समुदाय को धमकी, बोले- महिलाओं का अपहरण कर रेप कर देंगे

सीतापुर, 08 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से है। यहां एक महंत द्वारा दी गई हेट स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक खास समुदाय के लोगों के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग किया गया है।

महंत ने महिलाओं को दी धमकी

महंत ने महिलाओं को दी धमकी

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें महंत द्वारा खुलेआम महिलाओं के साथ बलात्कार करने की धमकी दी गई है। बता दें कि जिस दौरान महंत की ओर से ये विवादित बयान दिया जा रहा था, उस वक्त पुलिस भी वहां मौजूद थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह विवादित बयान का वीडियो 02 अप्रैल का बताया जा रहा है।

विशेष समुदाय के खिलाफ मंहत ने दिया विवादित बयान

विशेष समुदाय के खिलाफ मंहत ने दिया विवादित बयान

वायरल वीडियो में जो मंहत दिखाई दे रहे है उनका नाम बजरंग मुनि दास बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अप्रैल को सीतापुर के खैराबाद इलाके से नव संवत्सर (नए वर्ष) यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान एक मस्जिद के सामने यात्रा पहुंची, जहां बाबा बजरंग मुनि ने विशेष समुदाय के लिए अभद्र टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महंत लोगों को भड़काते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों ने की महंत के बयान की निंदा

लोगों ने की महंत के बयान की निंदा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महंत द्वारा कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण के साथ-साथ एक समुदाय के खिलाफ बलात्कार की धमकी शामिल है। हेट स्पीच वाली इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बैकग्राउंड में भी देख रहा है। कैमरे पर, लोग धार्मिक नारों के साथ नफरत भरे भाषण और बलात्कार की धमकी को सुनते नजर आ रहे हैं। तो वहीं, अब लोगों ने महंत के इस बयान निंदा की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जांच के बाद होगी कार्रवाई

साथ ही उनसे अनुरोध है कि इस तरह के बयान देकर सांप्रदायिक सौहार्द ने बिगाड़े। हम लोग यहां शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ रहते हैं। वहीं इस वीडियो पर बढ़ते आक्रोश को देख यूपी पुलिस ने अब जाकर जांच करने की बात कही है। सीतापुर पुलिस की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा जांच प्रचलित है। प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+