Sitapur News: 'अधिकारियों को चढ़ावा न दो तो...' लिखकर दरोगा ने की आत्महत्या, जांच टीम गठित
UP Police Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले दरोगा मामले में एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

क्योंकि आत्महत्या करने वाले दरोगा द्वारा एसएचओ और पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, ऐसे में पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, सीतापुर जनपद के मछरहेटा थाने में तन दरोगा मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। उनके साथ के पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दरोगा के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिसकर्मियों और थानाध्यक्ष पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
पांच माह पहले ही बने थे दरोगा
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के रहने वाले 54 वर्षीय मनोज कुमार वर्ष 1990 में बतौर सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए थे। अभी हाल ही में पांच माह पहले दीवान से प्रोन्नत होकर वे दरोगा बने थे।












Click it and Unblock the Notifications