Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sitapur Boat Accident: अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे ग्रामीण, बीच नदी में पलटी नाव, तीन की मौत, कई लापता!

Sitapur Boat Accident: सीतापुर में शारदा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। नाव पर ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, लेकिन बीच नदी में संतुलन बिगड़ने के कारण नाव डूब गई।

शनिवार को हुए इस हादसे में नाव पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

sitapur-boat-accident-sharda-river-boat-

गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के रतनगंज गांव निवासी दिनेश गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवारजन और रिश्तेदार शारदा नदी पार कर रहे थे। इस दौरान दो नावों का इस्तेमाल किया गया था।

एक नाव पर दिनेश का शव और कुछ परिजन सवार थे, जो सुरक्षित नदी पार कर गए। दूसरी नाव पर 10 से 12 लोग सवार थे, लेकिन नदी के बीच में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें बैठे सभी लोग नदी में गिर गए।

गोताखोरों ने सात लोगों को निकाला

हादसे के बाद स्थानीय लोग और गोताखोर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। अब तक सात लोगों को नदी से निकाला गया और तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 13 वर्षीय कुमकुम, 32 वर्षीय संजय और 30 वर्षीय खुशबू के रूप में हुई है। वहीं, चार अन्य लोगों का इलाज जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। गोताखोर लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी भी कई लोग लापता हैं।

इस पूरी घटना की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब रंग खेलने के बाद दिनेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ शारदा नदी में नहाने गया था। उसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दिनेश नदी में कूदा।

दिनेश ने बच्चे को बचाकर किनारे पहुंचा दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस घटना से पूरा गांव शोक में था, जिसके बाद परिवारजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+