योगीजी ने हनुमानजी की जाति बताकर BJP को हरवाई 50 सीट: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर भाजपा पर काफी आक्रामक दिखे। राजभर ने कहा कि योगीजी ने राजस्थान चुनाव प्रचार के समय हनुमानजी की जाति बताकर बीजेपी को करीब 50 सीटों पर हरवा दिया। वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी योगी पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने का फायदा भाजपा को मिल रहा है। अगर वो ऐसे ही देवी देवताओं की जात बताते रहे तो उसका फायदा जरूर हमको मिलता रहेगा।

Om Prakash Rajbhar Comment on yogi adityanath

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और भाजपा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सीतापुर में मीडिया कर्मियों से ये बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चुनाव प्रचार के दौरान हनुमानजी की जाति बता रहे थे, जो बिलकुल उचित नहीं था। उनके द्वारा हनुमानजी को दलित बताने वाले बयान की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि जनता का गुस्सा एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भी फूटा है, क्योंकि जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच के बाद ही किसी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हो तो उस फैसले को मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर इसको पलट दिया और तत्काल एफआईआर दर्ज किये जाने का एक्ट लागू कर दिया। यह फैसला भी राज्यों में बीजेपी की हार की वजह बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+