सीतापुर: लॉकडाउन में बंद पड़े कॉलेज में किशोरी से ​गैंगरेप की वारदात

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लॉकडाउन के दौरान नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मनचलों ने दिनदहाड़े 12 साल की किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद किशोरी को घटना के बारे में किसी से न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

minor girl misdeed during lockdown in sitapur

शौच के लिए गई थी किशोरी

बता दें पूरा मामला कोतवाली मिश्रिख का है। जहां एक शख्स की 12 वर्षीय नाबालिग बेटी मंगलवार को दोपहर में घर से बाहर खेतों को शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में इंटर कॉलेज के अंदर मोहल्ले के ही निवासी बबलू, बसंत व उनके सहयोगी दुर्गेश, रचित, विजेंद्र व विशाल ने उसको पकड़ लिया और खाली पड़े कॉलेज के अंदर ले गए। बबलू और बसंत ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। घर में घटना के बारे मे न बताने की धमकी दी और पीड़िता को छोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। अपनी नाबालिग बेटी की बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लॉकडाउन के चलते उनके समझ में नहीं आया वह लोग क्या करें। जिस कारण पीड़ित के पिता बुधवार को लिखित तहरीर लेकर कोतवाल के पास मिश्रिख कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने इस गंभीर घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में थाना मिश्रिख की पुलिस जुट गई। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए मुख्यालय भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+