छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर किशोरी को लगाई आग, परिजन बोले- शिकायत पर कार्रवाई हुई होती तो...'

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक किशोरी को घर में घुसकर आग के हवाले कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर बुधवार देर रात पीड़िता को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद अगर पुलिस गांव के दबंग युवक पर कार्रवाई कर देती तो शायद आज उसकी बेटी की यह हालत न होती।

Man enters the house and burns the girl alive

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली किशोरी को मंगलवार शाम गोलू ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके चलते किशोरी के परिजनों ने कई बार आपत्ति की। लेकिन गोलू उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जिसका विरोध किशोरी और उसके परिवार द्वारा किया जा रहा था। बता दें कि बुधवार की शाम किशोरी अपने घर में छोटे भाई के साथ मौजूद थी। तभी गोलू उसके घर पहुंच गया और रेप करने की कोशिश करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर गोलू ने घर में रखा केरोसिन का तेल उस पर छिड़क आग लगा दी।

घटना को अंजाम देने के बाद गोलू मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को फोन कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि गुल्लू पिछले कई दिनों से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। शादी ना करने पर उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वहीं, पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी शौच के लिए गई थी तभी गांव के गोलू ने उसका हाथ पकड़कर जोर-जबर्दस्ती करने लगा था। इस मामले को लेकर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक एल.आर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+