सीतापुर में महिला ने 2 मुंह, 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sitapur child News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया है उसके चार हाथ और चार पर तथा दो मुंह हैं। ऐसे में बच्चे को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

अब सवाल एक ही है कि एक बच्चे को दो मुंह चार हाथ और चार पैर कैसे हो सकता है। डॉक्टर भी बच्चे को देखकर हैरान हैं। बच्‍चे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए तांता लगा हुआ है।

in-sitapur-a-woman-gave-birth-to-a-child-with-2-mouths-4-hands-and-4-legs

यह पूरा मामला सीतापुर जनपद के सरकन थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली वाले रामपाल की पत्नी पूनम कि सोमवार की रात में प्रसव पीड़ा उत्पन्न हुई। प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

महिला को रेवान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया था जहां उसका प्रसव हुआ। अस्पताल के नर्स राम कुमारी के अनुसार बच्चा पैदा होने के बाद जब उसे चार पैर और चार हाथ और दो मुंह देखा गया तो हम लोग हैरान रह गए।

यह भी कहा जा रहा है कि बच्चा अभी दूध नहीं पी पा रहा है। यही कारण है कि बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने अस्पताल में बच्चों की फोटो बना ली थी।

अब वही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में दिखाई दे रहा है कि बच्चों के दो मुंह चार हाथ और चार पैर हैं। फिलहाल बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है और जिला अस्पताल में डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।

अनोखा बच्चा होने के चलते परिवार के लोग भी हैरान हैं। बच्चों को चार हाथ और चार पर तथा दो मुंह कैसे हुई इसके बारे में डॉक्टर अभी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हारमोंस की वजह से ऐसा हुआ होगा।

फिलहाल इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए जिला अस्पताल में भी लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि डॉक्टर उन्हें देखने नहीं दे रहे हैं। लोगों का यह अभी सवाल है कि बच्चा दूध नहीं पी रहा है तो उसे कैसे बचाया जाता है और आगे बच्चे का इलाज कैसे किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+