'दर्द हो रहा था, 100 ग्राम पी लिया', नशे में मिले सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने अफसर को दिया जवाब, देखें Video

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से सरकारी स्कूल के एक अध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी अध्यापक नशे में धुत है। निरीक्षण करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

खंड विकास अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर अध्यापक जवाब दे रहा है कि बहुत दर्द हो रहा था जिसके चलते 100 ग्राम शराब पी ली थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सरकारी स्कूल के अध्यापक चर्चा में है। नेटीजन तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Sitapur government school

वायरल वीडियो सीतापुर जनपद के एलिया विकासखंड के हलुवापुर प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खंड विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापक शराब के नशे में पाए गए। नशे में मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी द्वारा उनसे पूछताछ की जाती है। पूछताछ के दौरान अध्यापक द्वारा कहा गया कि वह प्रतिदिन शराब नहीं पीते आज ही पी लिया है।

इस पर खंड विकास अधिकारी अध्यापक से पूछते हैं कि आखिर शराब पीने की क्या जरूरत थी। अध्यापक द्वारा शराब पिए जाने को लेकर वह अध्यापक से पूछताछ करते हैं। इसी दौरान शराब पीने का कारण बताते हुए अध्यापक करता है कि उसे बहुत तेज दर्द हो रहा था।

दर्द सहा नहीं जा रहा था जिसके चलते उसने शराब पी लिया है। जिस पर खंड विकास अधिकारी पूछते हैं कि कितना शराब पिए हो तो अध्यापक जवाब देता है कि बहुत ज्यादा नहीं पिया हूं केवल 100 ग्राम शराब पिया हूं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए।

नेटीजन द्वारा सरकारी स्कूल के अध्यापक को स्कूल में पढ़ने की जगह शराब पीकर नशे में धुत पाए जाने को लेकर तरह-तरह का कमेंट किया जा रहा है। वही खंड विकास अधिकारी द्वारा इस मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत करने की बात भी कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+