सीतापुर में फटा तेज रफ्तार बस का टायर, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, चालक की मौत, 6 घायल

सीतापुर में फटा तेज रफ्तार बस का टायर, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, चालक की मौत, 6 घायल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में जनपद सीतापुर के थाना खैराबाद लहरपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। जबकि, छह अन्य लोग घायल हुए।

bus tractor trailer accident in sitapur, tractor driver die

संवाददाता ने बताया कि, घायलों में से एक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा आज यानी कि, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर हुआ। बस लहरपुर से सीतापुर की ओर यात्रियों को लेकर आ रही थी। खैराबाद थाना क्षेत्र के कनायतपुर गांव के करीब अचानक बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो गई।

bus tractor trailer accident in sitapur, tractor driver die

तेज रफ्तार आ रही यह बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई।उस ट्राली में ईंट भरी हुई थीं। आमने-सामने की भिड़ंत के बाद मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया और आस-पास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गश्त पर निकले एसओ खैराबाद डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे और सात घायलों को अपने और निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।

bus tractor trailer accident in sitapur, tractor driver die

जहां पैंतीस वर्षीय ट्रैक्टर चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, लहरपुर कस्बे के बस चालक निर्मल, खैराबाद निवासी असलम, लहरपुर के मुजफ्फर नगर निवासी शाहिद, रामकोट के धनईखेड़ा निवासी संदीप वर्धन, तालगांव स्थित जानीपुर निवासी सोनी और ट्रैक्टर पर सवार 25 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर सवार घायल युवक की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+