BJP MLA शशांक त्रिवेदी ने SDM को जूतों से मारने की बात कही, वीडियो वायरल

सीतापुर, 08 सितंबर: सीतापुर की महोली सीट से बीजेपी के विधायक शशांक त्रिवेदी का एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में विधायक शशांक त्रिवेदी जनता के बीच खड़े होकर फोन पर किसी को जमकर अपशब्‍द कह रहे हैं। बातचीत के दौरान विधायक गरीबों का घर गिराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों का घर गिराने वालों को जूतों से पीटेंगे। वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Recommended Video

      BJP MLA शशांक त्रिवेदी ने SDM को जूतों से मारने की बात कही, वीडियो वायरल
      BJP MLA shashank trivedi video viral

      क्या है पूरा मामला ?

      जानकारी के मुताबिक, तहसील प्रशासन ने एक दिव्यांग के द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर कार्रवाई की थी। हालांकि, दिव्यांग का कहना था कि वह 25 सालों से उसी जमीन पर काबिज है और उसके द्वारा उस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। तहसील प्रशासन बावजूद इसके उसका घर गिरा दिया था, जिसके बाद दिव्यांग का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया था। जब इस बात की जानकारी महोली से बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेद्वी को हुई तो वह अपने लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित दिव्यांग को सहारा देते हुए उसके मकान का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

      'जूतों से मारेंगे, उनको सही कर देंगे'

      अब विधायक का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी जनता के बीच खड़े होकर फोन पर किसी से बातचीत के दौरान एसडीएम के लिए अपशब्‍दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं, FIR लिखिए, एसडीएम की इतनी दिमाग खराब हो गया है कि @#$ की गरीबों का घर गिराएंगे। जूतों से मारेंगे आज उनको सही कर देंगे उनको। विधायक ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों को पैसे वालों के घर नहीं दिखते। गरीबों का घर गिराएंगे।

      सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

      विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक ने यह बात क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा प्रशासन पर घर गिराने का आरोप लगाए जाने पर कही थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+