बीजेपी MLA बोले- हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह, राजद्रोह हम पर भी तो लग सकता है

सीतापुर, मई 17: सीतापुर सदर सीट से भाजपा विधायक राकेश राठौर अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, राकेश राठौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही भाजपा सरकार पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। वह कहते दिख रहे हैं कि आखिर विधायकों की हैसियत ही क्या है। हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह, राजद्रोह हम पर भी तो लग सकता है। राठौर ने कहा, ''प्रशासन सरकार से अलग होता है क्या, सरकार और प्रशासन एक ही पहलू हैं, फिर चाहें प्रशासन की मानें और चाहें सरकार की, बात तो एक ही है। हम तो यही कहेंगे कि सब-कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार कह रही है, वही ठीक मानो।''

Recommended Video

    बीजेपी MLA बोले- हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह, राजद्रोह हम पर भी तो लग सकता है
    bjp MLA Rakesh Rathore said If I speak too much sedition charges may be invoked against me

    'आखिर विधायकों की हैसियत ही क्या है'

    वायरल वीडियो में राकेश राठौर कह रहे हैं, ''आखिर विधायकों की हैसियत ही क्या है। हम ज्यादा बोलेंगे तो देशद्रोह, राजद्रोह हम पर भी तो लग सकता है।'' सरकार से अपनी बात कहने के सवाल पर वह बीजेपी व‍िधायक ने कहते हैं, ''क्या आपको लगता है कि विधायक अपनी बात कह सकते हैं। उन्होंने अपनी पुरानी चिट्ठियों का हवाला देकर कहा कि पहले भी सदन तक में सवाल उठाए जा चुके हैं। यह प्रकाशित भी हो चुके हैं और इंटरनेट मीडिया पर भी दिख चुके हैं।'' उन्होंने इशारों में ही सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब वह समय नहीं है कि लब आजाद रह सकें।

    अपनी ही सरकार के खि‍लाफ बयानबाजी को लेकर सुर्खि‍यों में रहते हैं बीजेपी MLA

    भाजपा विधायक राकेश राठौर इससे पहले भी अपनी सरकार के खि‍लाफ बयानबाजी कर चुके हैं। उन्होंने थाली बजाने को लेकर एक कार्यकर्ता को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। यह ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सदर विधायक राकेश राठौर लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में ही मंच पर नजर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+