ATM ऑपरेटर आए दिन निकाल लेता था रुपए, एक दिन 6.65 लाख चुराए तो खुल गई पोल, देखें
सीतापुर। यूपी में सीतापुर में प्राइवेट एटीएम से हो रहीं चोरी के मामले में पुलिस ने एटीएम के ऑपरेटर को ही अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को चोरी की गई रकम के साथ पकड़ा गया है। एटीएम का वह ऑपरेटर ही पैसों को निकाल लेता था। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। यह मामला शहर कोतवाली के मन्नी चौराहा स्थित एक प्राइवेट एटीएम का है। 23 जून को पुलिस को तीन बजे दिन में पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त एटीएम से सात लाख रुपये चोरी हो गए हैं। इस हाथ पुलिस के हाथ पैर फूल गए, आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटना स्थल की जांच पड़ताल की।

तब पुलिस ने एटीएम के ऑपरेटर सत्यसरण समेत अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सत्यसरण ने बताया कि वह एटीएम के कैश भरने का काम करता है, लंबे समय से वह एटीएम के अपने खर्चे के लिए पैसे निकाल लेता था, लेकिन जब पैसे निकालने की रकम 80 हजार पहुँच गई तो इस रकम को पूरा करने के लिए उसने एटीएम से चोरी करने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत सत्य सरन ने एटीएम से 6 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने सत्यसरण की निशानदेही ओर उसके घर से एटीएम से चोरी की गई नगदी व एटीएम का डिजिटल लॉक व डिसप्ले भी बरामद किया है। आरोपी एटीएम संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications