राम रहीम जेल से बाहर: पीड़ितों को सता रहा डर, 17 साल कानूनी लड़ाई लड़ने वाली पत्रकार की पत्नी ने दम तोड़ा

सिरसा। बलात्‍कार एवं हत्‍या मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल पर रिहा हो चुका है। उसकी रिहाई का आज 5वां दिन है। उसे उम्रकैद की सजा हुई थी, मगर वह अब गुरुग्राम नामचर्चा स्थित फ्लैट पर शानो-शौकत से रह रहा है। वहीं, उसके जेल से बाहर होने पर पीडि़त-जन परेशान हैं। राम रहीम पर एक पत्रकार की हत्या कराने के आरोप हैं, जिनका नाम रामचंद्र छत्रपति था। रामचंद्र 'पूरा सच' अखबार निकालते थे। डेरे से जुड़ी गतिव‍िधियों की खबरें छापने पर उन्‍हें राम रहीम के समर्थकों ने मार डाला था। रामचंद्र की हत्या के बाद उनकी पत्‍नी कुलवंत कौर ने अपने बेटे के साथ मिलकर 17 साल कानूनी लड़ाई लड़ी, और गुनहगारों को सजा दिलवाई। मगर..अब राम रहीम जेल से बाहर हो गया है तो न सिर्फ कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि पीड़ितों को अनहोनी का डर सता रहा है।

पत्रकार की हत्‍या होने पर पत्‍नी ने लड़ा था 17 साल केस

पत्रकार की हत्‍या होने पर पत्‍नी ने लड़ा था 17 साल केस

खबर है कि, बरसों पहले मारे गए पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर ने भी अब दम तोड़ दिया है। उनका परिवार राम रहीम के जेल से बाहर निकल आने पर परेशान हो गया था। वहीं, कुलवंत कौर भी चिंतित थीं। बताया जा रहा है कि, गुरुवार रात को सिरसा में करीब 1 बजे हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। कुलवंत कौर 67 साल की थीं। सिरसा में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

कुलवंत ने ही बच्चों का पालन-पोषण किया

कुलवंत ने ही बच्चों का पालन-पोषण किया

पिता को खोने के बाद, मां का भी साया उठने से उनके बेटे और अन्‍य परिजन गुम-सुम हो गए हैं। उनके बेटे ने कहा कि, राम रहीम ने हमारे पिता को मरवा डाला था। न्‍याय के लिए मां ने राम रहीम के खिलाफ 17 साल कानूनी लड़ाई लड़ी फिर, राम रहीम को सजा हुई, मगर अब उसे जेल से बाहर कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा हमारी सुनी नहीं जा रही। हमारे पिता नहीं हैं, एक मां ही थीं, जिन्‍होंने अकेले हम बच्चों का पालन-पोषण किया। अब वह भी नहीं रहीं।' इस तरह परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राम-रहीम के समर्थकों में जश्‍न

राम-रहीम के समर्थकों में जश्‍न

वहीं, राम रहीम समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। आज भी उसके समर्थकों की संख्‍या लाखों में हैं। राम रहीम से जुड़े डेरा-अनुयायियों ने एक हिंदी अखबार से बातचीत में कहा कि, ''पापा जी जिधर इशारा करेंगे, वोट वहीं पड़ेंगे।' माना जा रहा है कि, राम रहीम के जेल से बाहर होने का पंजाब और यूपी व‍िधानसभा चुनाव में असर पड़ेगा। पिछले दिनों हजारों की संख्‍या में जुटकर डेरा-अनुयायियों ने ताकत का प्रदर्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+