'दिमाग डिस्टर्ब... इसलिए शराब पी ली है,' नशे में धुत सरकारी स्कूल का टीचर बोला; वीडियो वायरल
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। मोबाइल गुमने और मानसिक तनाव होने पर शिक्षक शराब पीने की वजह बताई है। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।
पूरा मामला ग्रामीण क्षेत्र के बिंदुल संकुल केंद्र अंतर्गत पुरा गांव के प्राथमिक स्कूल का है। जब शिक्षक से शराब पीकर स्कूल आने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि मेरा मोबाइल गुम गया है। दिमाग डिस्टर्ब है इसलिए थोड़ी बहुत शराब पीकर आया हूं।

जानकारी मुताबिक पुरा गांव की सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक है। जो लंबे समय से इसी स्कूल में हेडमास्टर भी है। यह टीचर अक्सर स्कूल में शराब के नशे में ही आता है। रोजाना की तरह बुधवार को भी जब शराबी हेडमास्टर स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने नशे में धुत्त शराबी हेडमास्टर का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहें हैं।
सिंगरौली जिले का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले सिवनी जिले में क्लास में बैठकर शिक्षक शराब पीते हुए पकड़ाया था। वहीं, सीधी जिले में भी एक शिक्षक के नशे में धुत होकर स्कूल में सो रहे थे। हालांकि ऐसे कई मामलों में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की हो। लेकिन, मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications