Singrauli news: शिक्षक ने बच्चों को पीटा फिर बीच सड़क बनाया मुर्गा, इस गलती के लिए मिली सजा
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सरई थाना क्षेत्र के बरका गांव के एक ट्यूशन शिक्षक द्वारा पिटाई करने और बीच सड़क मुर्गा बनाने का वीडियो सामने आया है।घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए है।
Recommended Video

दरअसल मामला जिले के सरई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरका का है जहाँ ट्यूशन टीचर राजबुध्द साकेत ने नाबालिग छात्र-छात्राओं को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर अनोखी सजा दी है, बच्चों का कसूर इतना था कि छात्रों ने ट्यूशन टीचर के द्वारा यह गए सबक को पूरा नही किया था, इस मामले का विडिओ अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया ।
सबक नही करने पर मिली सजा
जानकारी के अनुसार यह मामला ग्राम पंचायत बरका में चार दिन पहले सरकारी व निजी विद्यालय के विद्यार्थियों को ट्यूशन के लिए कोचिंग शिक्षक के पास गये थे, ट्यूशन टीचर राजबुद्ध ने जब बच्चों का सबक चेक किया तो ट्यूशन के अधिकांश विद्यार्थियों का सबक अधूरा मिला, जिसके बाद शिक्षा का आग बबूला हो गया और पीटने के बाद ट्यूशन रूम के बाहर सड़क में ही मुर्गा बना दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं पर डंडे भी बरसाए। इस पूरे घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये है ।












Click it and Unblock the Notifications