MP: सिंगरौली-ललितपुर रेल लाइन की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री, 22 फरवरी को लंबित परियोजनाओं की उच्च स्तरीय बैठक
सतना-रीवा रेल लाइन दोहरीकरण (50किमी) के लिए 9 गांवों के 998 किसानों की जमीन अधिग्रहण के लिए 11.34 करोड़ के अवार्ड पारित किए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को प्रगति समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महत्व की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें ललितपुर-सिंगरौली रीवा-सतना रेल मार्ग परियोजना का मामला भी रखा जाएगा। उनके सामने रेलवे लाइन के दोहरीकरण में देरी के कारणों की जानकारी ली जाएगी।
इधर स्थानीय प्रभावित परिवार मुआवजे के बंटवारे और रेल लाइन के दोहरीकरण में बाधा डालने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन, रेलवे और प्रभावित किसानों के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
रेल लाइन के लिए 22 गांव प्रभावित हैं। चितरंगी के चार और देवसर के 18 गांव प्रभावित हैं। 400 करोड़ रुपए में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट भी तय किया गया है। ज्ञात हो कि इस प्रोजेक्ट का काम यहां सिंगरौली में 2017 में शुरू हुआ था।
फिलहाल यहां जमीन अधिग्रहण की शेष प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस परियोजना से प्रभावित लोगों को नौकरी देने समेत अन्य मामलों को लेकर भी विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रोजेक्ट के प्रभावित होने की एक वजह यह भी है।












Click it and Unblock the Notifications