Singrauli: 'कलेक्टर' सही से नहीं लिख सके गुरुजी, ग्रामीणों ने लगाई क्लास तो खुल गई शराबी हेडमास्टर की पोल
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक नशे में धुत नजर आ रहा है।
शिक्षक इतना नशे में है कि उसे यह भी होश नहीं कि सिंगरौली और कलेक्टर कैसे लिखा जाता है। नशे में होकर बच्चों को पढ़ाने का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और वायरल कर दिया है।

मामला सुर्खियों में आने के बाद शिक्षा विभाग शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो जिले के सरई तहसील के पसिहवा टोला गांव के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के लोगों को आए दिन शिकायत मिलती थी कि स्कूल में पढ़ाने वाले हेडमास्टर रामसुंदर पनिका शराब के नशे में आते हैं। शनिवार को भी वह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। तभी गांव के कुछ लोग भी स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर रामसुंदर से लोगों ने ब्लैकबोर्ड पर हिंदी में सिंगरौली और कलेक्टर लिखने को कहा।
हेडमास्टर ने कलेक्टर की जगह 'कल्लर' लिख दिया। जब गांव वालों ने कहा की क्या यह कलेक्टर लिखा है। तो हेडमास्टर ने फिर सही करते हुए 'कल्लेर' लिख दिया। इस मामले का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications