MP News : सिंगरौली में बच्चे पर 7 कुत्तों के झुंड ने किया हमला, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने बचाई जान

एनटीपीसी विंध्याचल के परिसर में आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे नोच डाला ।

dogs

सिंगरौली जिले में आवारा कु्त्तों का कहर जारी है। नया मामला जिले के एनटीपीसी विंध्याचल आवासीय परिसर क्षेत्र की है। यहां 7 कुत्तों के झुंड ने 5 साल के बच्चे को काटकर लहुलुहान कर दिया। कई मिनट तक कुत्ते मासूम को नोचते रहे।

चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को मार कर भगाया तब जाकर बच्चे की जान बची। कुत्तों ने मासूम के पेट के नीचे के और पैर में जगह-जगह काटा है। घायल को एनटीपीसी के चिकित्सालय में एडमिट करा गया। एनटीपीसी परियोजना विंध्याचल एनएच -2 के पार्क में 5 वर्षीय का पिंटू अपने साथियों के साथ रविवार शाम को खेल रहा था। अचानक कुत्तों के झुंड ने पिंटू को काटना शुरू कर दिया।

स्थानीय लोग जब तक पिंटू को बचा पाते तब तक कुत्तों के काटने से पिंटू गंभीर रूप से लहूलुहान हो चुका था। जल्द ही पिंटू को एनटीपीसी के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताते चलें तीन दिन में कुत्तों ने दूसरी बार कांटा है। तीन दिन पहले यहां कुत्तों ने युवकों को लहूलुहान किया था।

मैदान में खेलते समय कुत्तों ने काटा

हृदय लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भतीजा अजय और उसके कुछ दोस्त घर के सामने मैदान में खेलते हुए पतंगबाजी कर रहा था, उसी समय कुत्तों के झुंड ने भतीजे पिंटू पर अटैक कर दिए। स्थानीय ने जब देखा तो कुत्तों को भगाया। मामले के बाद बच्चे को उपचार के लिए एनटीपीसी के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहां से सोमवार को छुट्टी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+