MP Election 2023: देवसर सीट पर अब तक कांग्रेस दो बार जीती, क्या इस बार भाजपा को दे पाएगी पटखनी
MP Election 2023: मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी कही जाने वाले सिंगरौली जिले की देवसर विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा, कांग्रेस और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलता है। इस सीट पर जीजीपी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करती है। देवसर में आदिवासी, अनुसूचित जाति, क्षत्रिय और साहू मतदाता अधिक है। देवसर सीट पर 2003 से 2018 लगातार भाजपा जीतती आ रही है। जबकि 1993,1990 और 1980 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। 1998 और 1985 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जबकि 1977 में जेएनपी प्रत्याशी ने चुनाव जीता था।
सिंगरौली जिले की देवसर सीट में इस बार बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल सकती है। अभी देवसर विधानसभा सीट से बीजेपी के सुभाष शर्मा विधायक हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा को सीधे कांग्रेस से टक्कर मिल सकती है।

1977 में जेएनपी के ज्ञान सिंह 1980 में भाजपा पार्टी के ज्ञान सिंह 1985 में कांग्रेस के धनशाह 1990 में भाजपा के ज्ञान सिंह 1993 में भाजपा के ज्ञान सिंह 1998 में कांग्रेस की शकुंतला प्रधान 2003 में भाजपा मीना सिंह 2008 में भाजपा के रामचरित्र 2013 में भाजपा के राजेंद्र मेश्राम 2018 में भाजपा के सुभाष वर्मा
देवसर के विधायक
1977 जेएनपी ज्ञान सिंह
1980 भाजपा ज्ञान सिंह
1985 कांग्रेस धनशाह
1990 भाजपा ज्ञान सिंह
1993 भाजपा ज्ञान सिंह
1998 कांग्रेस शकुंतला प्रधान
2003 भाजपा मीना सिंह
2008 भाजपा रामचरित्र
2013 भाजपा राजेंद्र मेश्राम
2018 भाजपा सुभाष वर्मा












Click it and Unblock the Notifications