MP News: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने क्लास रूम में घुसकर किया प्रपोज, इनकार सुनकर उठाया ये खौफनाक कदम
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी सरकारी स्कूल में घुसकर छात्रा को प्रपोज कर दिया। डरी सहमी छात्रा ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सनकी युवक ने बदला लेने के लिए क्लास रूम में गाली गलौज कर हंगामा करने लगा। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला बरगवां थाना इलाके के घिनहा गांव के शासकीय विद्यालय का है। जहां मंगलवार को शासकीय स्कूल में एक सिरफिरे आशिक ने कक्षा 9वी की छात्रा को कक्षा में प्यार का इजहार करने पहुंच गया। वह कक्षा में उस समय घुसा जब शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे थे। पागल आशिक ने कहा कि मुझे इस लड़की से प्यार हो गया है।

इस बात को सुनकर सब हैरान हो गए। लड़की भी सहम गई। क्लासरूम में घंटो हंगामा चला। टिचरों ने उस सिरफिरे आशिक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह शिक्षकों के साथ भी गाली गलौज के साथ झूम झपटी करने लगा।
घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। घटना के एक दिन बाद यानी बुधवार को जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिए हैं। जिसके बाद थाने की पुलिस ने शिरफिरे आशिक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार पागल आशिक काफी दिनों से छात्रा को सेमुआर गांव का रहने वाला सुजीत साकेत परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि वो युवती पर प्यार करने के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि वो इसका विरोध कर रही थी। इसी गुस्से में मंगलवार को पागल आशिक ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिससे स्कूल में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications