Singrauli News: बॉयफ्रेंड के लिए स्कूल पर दो लड़कियों में रण, एक दूसरे के बाल पकड़कर देती रही घूंसे दनादन

Singrauli News: आठवीं और नवीं की छात्रा का आपस में विवाद हो गया। इस मामूली विवाद में मारपीट तक शुरू हो गई। इस घटना में एक छात्रा को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Singrauli boyfriend two girls fight

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरकारी स्कूल में दो लड़कियों के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्कूल ग्राउंड में लडकियां एक दूसरे को दनादन घूंसे मार रही है। बाल पकड़ कर घसीट रही हैं। बताया जाता है कि दोनों लडकियों के बीच लड़ाई बॉयफ्रेंड को लेकर हुई है। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, शनिवार को जिले के नवानगर शासकीय विद्यालय परिसर में कक्षा 8वीं और 9वीं के लड़कियों की आपस में तू तड़प में बातें होने लगी। देखते ही देखते लात घुसे चलने लगे परिसर में खड़े किसी छात्र ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वही इस मारपीट में घटना में एक छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अस्पताल में भर्ती छात्रा के साथ दोबारा मारपीट करने के उद्देश्य से इस बार छात्रा गुंडे लेकर अस्पताल जा पहुंचीं। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समझाइश देते हुए मामले को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के बीच हाथापाई की मुख्य वजहस्कूल में पढ़ने वाले बॉयफ्रेंड को लेकर है। एक छात्रा का आरोप है कि दूसरी छात्रा बॉयफ्रेंड से बात करती है। जब पहली छात्रा को इस बात का पता चला तो दोनों के बीच बाल पकड़कर जमकर लात घूंसे चल गए।

वही मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ओपी शर्मा ने जानकारी दी कि इस घटना की जानकारी हमें भी मिली है। दोनों छात्राओं के परिजनों को स्कूल बुलाकर मामले की जानकारी दी जाएगी।

वहीं मामले में शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह का कहना है कि स्कूल परिसर में 2 छात्राओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+