MP News: रानी अग्रवाल कौन हैं, जिन पर AAP को सत्ता का ताज दिलाने की है ज़िम्मेदारी
रानी अग्रवाल मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली है जिन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। पेशे से रानी अग्रवाल लकड़ी का कारोबार करती है। वह लंबे वक्त से ही समाज सेवा से जुड़े कार्य करती आ रही है।

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (Aam aadami party) ने अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल (Rani Agrawal president) को आप (Aap) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि पंकज सिंह को हटाए जाने के बाद से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ था। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान रानी अग्रवाल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और आप पार्टी में शामिल हो गईं। उसके बाद 2018 में सिंगरौली का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के सिंबल पर लड़ा। लेकिन कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बावजूद चंद वोटों से चुनाव हार गई थी।
रानी अग्रवाल का सियासी सफर सरपंची से शुरू हुआ
रानी अग्रवाल 2018 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं और उस समय उन्हें बहुत कम वोटो के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। रानी अग्रवाल मूल रूप से हरियाणा राज्य की रहने वाली हैं। लकड़ी का उनका बिजनेस है। लेकिन रानी अग्रवाल लंबे समय से समाज सेवा और राजनीति से जुड़ी हुए हैं। उनका राजनीतिक शुरुआत सरपंची से शुरू हुआ, जो जिला पंचायत सदस्य के जरिए सिंगरौली महापौर की कुर्सी तक पहुंची हैं। रानी अग्रवाल के ससुर रामनिवास अग्रवाल सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

2014 में बीजेपी पार्टी से लड़ा था चुनाव
रानी अग्रवाल बीजेपी पार्टी से भी जुड़ी हुई थी। बरगवां क्षेत्र से 2014 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी किस्मत आजमाया और भारी वोटो के अंतर से चुनाव जीता। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने के बाद उन्हें टाई में हार का सामना करना पड़ा।

2024 के विधानसभा में आप को सत्ता का ताज दिलाने के लिए मिली जिम्मेदारी
सिंगरौली सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। अहम बात यह है कि सिंगरौली नगर निगम पर महापौर की सीट पर बीजेपी का कब्जा हुआ करता था। माना जा रहा है की जीत के साथ आप पार्टी ने मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता का ताज दिलाने के लिए रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications