MP News: सीधी पुलिस के यातायात सूबेदार पर दुष्कर्म का आरोप, फेसबुक में bhagwat prasad pandey है स्टार
Sidhi Police News: सीधी जिले में पुलिस अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत की गई है। जिले के अनुविभागीय अधिकारी मझौली मामले की जांच कर रहे हैं।

Sidhi Police News: मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा कलंक लगा है। सीधी यातायात थाने के सूबेदार भागवत पाण्डेय (bhagwat prasad pandey) के खिलाफ रीवा शहर के महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि शून्य में मामला दर्ज कर सीधी भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार लड़की कई महीने से सीधी में चक्कर काट रही थी।
जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो रीवा आईजी ऑफिस पहुंची। पुलिस विभाग में लग रहे कलंक को देखते हुए भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को संज्ञान लिया। ऐसे में मंगलवार की देर शाम आईपीसी की धारा 376 का अमला दर्ज हो गया है।

फेसबुक स्टार भागवत पाण्डेय: भागवत पाण्डेय सतना जिले के मूल निवासी हैं। उनका घर सिविल लाइन थाना एरिया में है। पुलिस में नौकरी करने के बाद फेसबुक में स्टार बन गए। यहीं से फेसबुक में लड़की से कोविड-19 में दोस्ती हुई। धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने लगा मुलाकात होने लगी। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
उत्तर प्रदेश के बनारस की है पीड़िता: दुष्कर्म के मामले की पुष्टि महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निशा मिश्रा ने की है। जानकारी अनुसार पीड़िता उत्तर प्रदेश के बनारस जिले की रहने वाली है। पिछले कई वर्षों से भागवत पाण्डेय के संपर्क में रही है। फरियादिया का आरोप है कि झांसा देकर दुष्कर्म किया है।












Click it and Unblock the Notifications