Sidhi News: सीधी में रफ्तार का कहर; हाईवा ने ऑटो को कुचला, शिवपुरवा जा रहे 4 की दर्दनाक मौत

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसे बैठे लोगों के शव सड़क पर इधर-उधर बिखर गए।

सीधी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुरवा में उस समय अफना तफरी का माहौल हो गया जब एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी जिसकी वजह से 4 लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Sidhi accident

जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना के थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय घटनास्थल पर अपने दलबल के साथ पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिए है।

जानकारी अनुसार सीढ़ी से शिवपुरवा की तरफ ऑटो वहां जा रहा था और शिवपुरवा की तरफ से सीधी की तरफ हाइवा वाहन आ रहा था तभी जोरदार भिड़ंत हो गई।

जानकारी मिलते ही सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय तथा सीधी एसपी डॉक्टर रवींद्र वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं ग्रामीण राधेश्याम पनिका ने जानकारी देते हुए बताया है कि हाईवा के तेज गति होने की वजह से यह हादसा हुआ है। हलाकी घायल व मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- Sidhi News: सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, किनारे खड़ी बोलेरो से टकराया तेज रफ्तार बल्कर '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+