Sidhi पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर, बढ़ती जा रही सख्ती देख रोने लगी मां
Sidhi urine scandal: एमपी के सीधी जिले से बीजेपी नेता के पेशाबकांड की शर्मनाक तस्वीर सामने आने के बाद सरकार एक के एक एक्शन ले रही हैं। मामले के मुख्य आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर पहुंचा। जहां अवैध कब्जों को ढहा दिया गया। अपनी आंखों के सामने यह कार्रवाई देख आरोपी की मां की आंखे छलकने लगी।
एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर आरोपी की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर सीएम शिवराज सिंह ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कारवाई के निर्देश दिए। आरोपी प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि होते हुए उसके खिलाफ निष्पक्ष एक्शन हो रहे हैं।

आदिवासी युवक के साथ अमानवीय व्यवहार की तस्वीर पूरे देश में सुर्ख़ियों में हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पुलिस को आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने दिए। इसके बाद प्रशासन की टीम प्रवेश शुक्ला के घर पहुंची और मकान और अन्य जगहों की नाप-जोख करने के बाद अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने आरोपी के घर के उस हिस्से को भी ढहाया जिसका बिना नक्शे के निर्माण कर लिया गया था। इसके अलावा घर के सामने शासकीय भूमि पर कब्ज़ा मिला। अपने बेटे की करतूत के चलते प्रशासन द्वारा बढ़ती जा रही सख्ती को देख प्रवेश की मां की आंखों से आंसू छलकने लगे। उन्होंने कहां कि दोषी बेटा हैं, तो कार्रवाई का गुस्सा पूरे परिवार और घर पर क्यों निकाला जा रहा हैं।
इससे पहले आरोपी के खिलाफ उनके पिता मीडिया के सामने यह बयान भी दे चुके हैं, बेटे को किसी कीमत पर माफ़ न किया जाए। उसके द्वारा किया गया कृत्य अक्षम्य हैं। चाहे उसे गोली मार दी जाए या फिर फांसी पर लटका दिया जाए। उन्हें कोई गुरेज नहीं होगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications