Sidhi News : संजय गांधी कॉलेज में असुरक्षित छात्राएं, सुरक्षा की उठाई मांग
Sidhi News: छात्राओं की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से नित नए निर्देश शैक्षणिक संस्थानों दिए जाते हैं। लेकिन निर्देशों का पालन होता हुआ नहीं दिख रहा है। इसी कड़ी में संजय गांधी कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा सहित अन्य व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए एबीवीपी परिषद की जिला इकाई ने कॉलेज का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन
अपनी जिन मांगो को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया है उसमें महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमेर नहीं लगे हुए हैं,इसलिए महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिससे महाविद्यालय सुरक्षित रह सके। परिसर में महिला पुलिसकर्मी की नियुक्ति किए जाने के साथ ही पुरूष पुलिसकर्मी की नियुक्ति की मांग शामिल है। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए यहां महिला सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था की जाय।
बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित हो
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि परिसर में बाहरी लोगों का जमावड़ा बना रहता है। यहां कई ऐसे लोग भी आते हैं जो कि नशे में धुत होते हैं। यहां अतिक्रमण भी किया गया है। महाविद्यालय में अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने और अवांछित गतिविधियों में लिप्त लोगों के परिसर में प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
सुरक्षाकर्मियों से कोई झड़प
प्रिंसिपल के बाहर न आने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रबंधन ने सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन को आगामी 15 दिनों के अंदर मांगे न मानने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications