Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लो जी, नेटवर्क नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़कर बनाने लगे बीजेपी के मेंबर, वीडियो वायरल हुआ तो खुल गई विकास की पोल

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पेड़ पर चढ़कर सदस्य बना रहे हैं।

दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत का है। जहा करीब 15 से 20 गांव आज भी ऐसे है जहां मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्र आता है या है भी तो यहाँ नेटवर्क बहुत हो ज्यादा कमजोर है, ये सभी गांव आदिवासी बाहुल्य हैं।

Joining BJP by climbing a tree Sidhi News

मध्य प्रदेश मे भाजपा का सदस्यता अभियान जोरो शोरो से चल जा रहा है। जहा संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य ज्यादा दिया है। जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही इसीलिए मैदानी स्तर पर कार्यकर्ता अपनी ओर से अनोखे प्रयास भी कर रहे है।

कुसमी तहसील अंतर्गत कुसमी व पोड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं नेटवर्क ना होने वाले गांवों में ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क को तलासने और फिर लोगों को सदस्य बनाने की नई जुगत बनाई है। वही अब सभी कार्यकर्ता गांवों में हर ऊंचे से ऊंचे स्थान पर जाकर ही सदस्यता अभियान में अपना टारगेट को पूरा कर रहे हैं।

यह फोटो भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की है। जहा ये सदस्यता अभियान चला रही है। वही इन दिनों सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए सीधी जिले के संगठन प्रभारी, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी लक्ष्य को पूरा कराने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीधी जिले के जनपद कुसमी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुसमी तहसील के मंडल दोनों के 15-15 गांवों मे कई ऐसे गांव है। जिनमे नेटवर्क नहीं है। ऐसे में नेटवर्क को तलाशने के लिए पेड़ में चढ़कर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के प्रकिया को पूरा कर रहे हैं।

जब इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह से बात की गई तब उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। इसकी वजह से वह अपना लक्ष्य पाने के लिए कोई नई तरकीब भी लगा सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+