Sidhi News : तेंदुए ने बाड़े में घुसकर 14 बकरों व बकरियों को उतारा मौत के घाट, कुछ को उठा ले गया जंगल
Sidhi News : जिला में संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जूरी गांव में एक तेदुए ने कहर बरपाया है। वन्य प्राणी ने एक किसान के बाड़े में घुसकर 14 बकरों व बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कुछ बकरियों को तेंदुआ उठाकर जंगल में ले गया।इस कारण किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

कुसमी क्षेत्र में वन्य प्राणियों का आतंक
सीधी जिले की आदिवासी क्षेत्र में यह कोई नहीं घटना नहीं है। जहां पर बकरियों का शिकार हुआ है। बल्कि बकरियों के अलावा वन प्राणी ने मनुष्यों पर भी कई बार हमला कर दिया है, और कई लोगों को घायल भी कर दिया है। ऐसे में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से किसान ने मदद की गुहार लगाई है।
बकरी पालन से किसान का चल रहा था गुजर बसर
किसान जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरा मुख्य काम बकरी पालन का ही था। उसी से मेरा घर परिवार चलता था, अब जंगली जानवर के हमले की वजह से मेरा सहारा छीन गया है।
गांव वालों ने बताया कि गुरूवार देर रात्रि जगजीत सिंह अपनी बकरियों को बाड़े में सुरक्षित कर दिये थे परंतु देर रात्रि तेंदुए ने गौशाले में घुसकर 14 बकरे और बकरियों का शिकार कर मार डाला।
वहीं कुछ बकरियों का शिकार कर खा लिया। बांकी शेष बकरियों को मृत अवस्था में बाड़े में छोडकर भाग गया। सुबह जब मालिक ने देखा तो बकरियां मृत थी। इस बड़ी घटना से पशु मालिक पर मानो विपदा का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि किसान का बकरी पालन ही मुख्य काम था।
उसकी पूरी पूंजी चली गई है। वो काफी आहत है। वहीं किसान ने क्षेत्रीय विधायक एवं वन अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है एवं उचित सहायता राशि की मांग की है। जिससे वो अपना रोजगार शुरू कर सके।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications