बाली उम्र का प्‍यार! साथ मरने की खाई कसम, फिर नदी में प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी इलाके में युवक और युवती के सोन नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। नदी में डूबने वाले प्रेमी जोड़े की शिनाख्त हो गई है। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।

जोगदह पुल से सोन नदी में मौत की छलांग एक प्रेमी जोड़े ने लगा दी है। इसके बाद दोनों का कहीं पता नहीं चला। पानी के तेज बहाव में वह काफी दूर शायद निकल गए इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों को ढूंढ रही है पर वह अभी मिल ना पाए हैं।

Sidhi loving couple jumped into the Son river

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कल बुधवार शाम 4 की है। जहां प्लैटिना गाड़ी से ग्राम मड़वा का रहने वाला बृजेश सेन अपनी बहन के यहां हटवा गया हुआ था। अचानक राजश्री गुटखा खाने के बहाने से अपनी बहन से कहकर निकला और 6 बजे शाम नाबालिक प्रेमिका को बैठाकर जाहिर जाता कि तभी अचानक जोगदह में गाड़ी खड़ी करके दोनों ने सोन नदी से कूद कर छलांग लगा दी है।

इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और डायल हंड्रेड की टीम को दी। पुलिस जब तक पहुंच पाती तब तक दोनों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बहरी थाना और अमिलिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी।

वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीआरएफ की टीम के प्लाटून कमांडर ने जानकारी देते हुए बताया है कि रात हो जाने की वजह से एसडीआरएफ की टीम ने आज गुरुवार की सुबह 9 बजे से रेस्क्यू का कार्य शुरू किया लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। लगातार हम और हमारी टीम सर्च कर रहे हैं जल्द ही हम उनका पता लगा लेंगे।

वही इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी बहरी राकेश बैंस ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों लोग क्यों कूदे हैं इस बात की जानकारी अभी नहीं हो पाई है हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लड़का अपनी बहन के यहां बहन को बुलाने के लिए गया हुआ था और शाम के समय वह बहन के घर से निकाला और उसने यह कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+