Sidhi News: पेशाब कांड में नया मोड़, VIDEO को फर्जी बताने के लिए पीड़ित से जबरन स्टांप में कराए गए हस्ताक्षर
Sidhi News:
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी मजदूर के मुंह पर पेशाब करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामलें में आरोपी पक्ष ने पीड़ित को धमकाते हुए स्टांप पेपर में हस्ताक्षर करवाया गया है। इस स्टांप पेपर में लिखा है कि जो भी वीडियो में नजर आ रहा है वह झूठ और फर्जी है।
भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है और इसके बाद हंगामा मच गया है। इस वीडियो में प्रवेश शुक्ला मानसिक रूप से विकलांग आदिवासी मजदूर के मुंह पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

वहीं इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि अपराधी पर एनएसए भी लगाया जाएगा। घटना में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
वीडियो सीधी के करोंदी गांव का है। वीडियो लगभग तीन महीना पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक आदिवासी कोल युवक पीले रावत घर के सीढ़ियो पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसके मुंह पर भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।

जानकारी अनुसार पीड़ित अपनी मजदूरी मांगी थी। जिसके बाद प्रवेश शुक्ला ने शराब के नशे में यह हरकत की। इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी घोर निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। आरोप है कि पेशाब करने वाला युवक भाजपा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एमपी में पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस मामले से पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है। सीएम शिवराज से मांग करता हूं कि दोषी युवक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए और एमपी में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए।
जिस बालक पर पेशाब किया गया वह कोल आदिवासी है।
— Kamleshwar Patel (@mrkamleshwar) July 4, 2023
पेशाब करने के बाद मप्र के सीधी जिले में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला ने उस बच्चे के पिता से हलफनामे पर दस्तखत करा लिया कि वह वीडियो फर्जी है।
.2












Click it and Unblock the Notifications