Wife Affair: पड़ोसी के साथ बिना कपड़ों में थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ पकड़ा, प्रेमी का कर डाला काम तमाम

Sidhi wife Affair: आरोपित मजदूरी के सिलसिले में हमेशा घर से बाहर रहता था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sidhi patni love affair

Sidhi wife Affair: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शादी के बाद अवैध संबंध ( illegal relation) और फिर हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। एक युवक ने पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे धारदार हथियार से मार डाला है।

वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी की पत्नी और मृतक का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लेकिन इस बात की जानकारी आरोपी को नहीं थी। आरोपी मजदूरी के सिलसिले से हमेशा घर से बाहर रहता था। पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

मामला सीधी जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर स्थित मझौली थाना क्षेत्र के करमाई गांव का है। बताया जाता है कि करमाई गांव का निवासी दादूलाल बैगा मजदूरी करने के लिए बाहर रहता था। घर में उसकी पत्नी रहती थी। 20 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे वह अचानक अपने घर आया हुआ था। उसने अपने बेडरूम में पत्नी को पड़ोसी राजरूप बैगा के साथ बिना कपड़ों में रंगे हाथों पकड़ लिया।

मृतक के मां के चरणों में निकले प्राण: आरोपी दादूलाल घर में रखा धारदार हथियार उठा लाया और राजरूप हमला करने लगा। इस मारपीट में राजरूप के सीने में गंभीर चोंटें आईं। वह गंभीर हालत में वहां से भाग गया। वह थोड़ी दूर स्थित अपने मकान के सामने पहुंचा और दर्द से चिल्लाते हुए गिर गया। राजरूप के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची। बेटे को देखकर मां के होश उड़े। राजरूप ने मां को बताया कि दादूलाल बैगा ने उसे धारदार हथियार से बहुत मारा है। उसी समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच: वारदात की खबर पर मझौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने लाश को जब्त कर पीएम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ क्या और कब से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस इस वारदात में अवैध संबंधों को लेकर भी जांच कर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+