PM मोदी का पूरा जीवन बेदाग, उनके खिलाफ बोलने वाला लालू यादव का पूरा परिवार घोटालों में लिप्त- जेपी नड्डा
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने इंडी एलायंस के नेताओं के नाम लेकर उन पर परिवार की पार्टियां होने का आरोप लगाया। उन्होंने कमलनाथ को लेकर भी कहा- "आप बताइए कमलनाथ और बेटा परिवार की पार्टी है या नहीं। ऐसी परिवार की पार्टियों को घर बैठाना है। छिंदवाड़ा में भी बैठाना है। छिंदवाड़ा में बदलाव लाना है। बदल गया है जमाना, बदल डालो छिंदवाड़ा।"
जेपी नड्डा छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान पर बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- "इंडी एलायंस के लोग हताशा में हैं। बौखला गए हैं। इन्हें अपनी हार सामने दिख रही है। ये घमंडिया एलायंस सिर्फ दो बातों का है। एक भ्रष्टाचारियों को बचाओ। दूसरा- अपने परिवार को बचाओ।"

जेपी नड्डा ने कहा- "10 साल पहले राजनीति होती थी जाति के आधार पर, धर्म के आधार पर, क्षेत्रवाद के आधार पर, अगड़ा-पिछड़ा, उत्तर-दक्षिण के नाम पर। कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया। मोदी ने राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, राजनीति का ढर्रा, राजनीति का तौर तरीका ये सब बदल डाला। अब राजनीति हो रही है वो विकासवाद की हो रही है।"
आज मोबाइलों पर लिखा जाता है मेड इन इंडिया
नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन के युद्ध के बाद अमेरिका, जापान, और ऑस्ट्रेलिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, आईएमएफ ने इस बारे में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक 'ब्राइट स्पॉट' है। भारत अर्थव्यवस्था में विश्व में 11वें स्थान पर था, लेकिन अब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री चुने जाएंगे और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। ऑटोमोबाइल उद्योग में, भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ गया है। 10 वर्ष पहले, मोबाइलों पर "मेड इन चाइना" लिखा जाता था, लेकिन आजकल "मेड इन इंडिया" लिखा जाता है।

नड्डा ने कहा कि भारत अब दुनिया की डिस्पेंसरी बन चुका है, और यहां सबसे सस्ती और प्रभावी दवाइयां उत्पन्न हो रहे हैं और दुनिया के अन्य देशों में निर्यात हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 138 प्रतिशत दवाइयां उत्पादन में बढ़ोतरी हो गई है। पहले के समय में भगवान की मूर्तियां और बच्चों के खिलौने चीन से आते थे, लेकिन आज भारत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में खिलौने उत्पादन में भारत ढाई गुना बढ़ गया है।
भाजपा सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में, हाइवे, इंटरनेट, रेलवे, और एयरवेज (भ्प्त्।) के माध्यम से पूर्वोत्तर के विकास के लिए आगे बढ़ रही है। 10 वर्षों में 1 लाख 65 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे देश में बन गया है, गांव में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा पहुंच गई है। भारत के विकास के लिए हर दृष्टि से कार्य किया गया हैं, मध्यप्रदेश में रेलवे में 24 गुना बजट में बढ़ोतरी हो गई है।

55 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा
नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में 47 लाख पक्के मकान बने हैं, जिसमें सीधी में 2 लाख 30 हजार है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कोई भी भारत का नागरिक कच्चे मकान में नहीं रहेगा बल्कि सबको पक्का मकान आवंटित किया जाएगा। विपक्षी पार्टी के कार्यकाल में जनता अपने इलाज के लिए अपने जमीन को बेच देती थी, लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भारत के 55 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा प्रदान की जिससे गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए इलाज की व्यवस्था हुई है।

11 करोड़ 78 लाख किसानों को केंद्र सरकार से मिले 6000 रूपए
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत, 11 करोड़ 78 लाख किसानों को केंद्र सरकार से 6000 रूपए मिलते हैं, और मध्य प्रदेश में अतिरिक्त 80 लाख किसानों को राज्य सरकार से हर चार महीने में 2000रूपए मिलते हैं, इस तरह मध्य प्रदेश में हर किसानों को प्रति वर्ष 12000 रूपए की राशि प्राप्त होती है। एमपी के मन में मोदी हैं, और मोदी के मन में एमपी है, यह केवल नारा नहीं हैं।
आज मध्य प्रदेश का बजट टैक्स डिवोल्यूशन में चार गुना बढ़ा दिया है। वंदे भारत या अमृत भारत के तहत स्टेशन निर्माण में विकास को तेजी से बढ़ने का कार्य कर रही है। लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बहनों को मजबूती से आगे बढ़ने का कार्य कर रहे है। श्री नड्डा ने कहा आचार संहिता लगने से पहले सिंचाई की योजना के अंतर्गत 1000 रूपए करोड़ रुपए मध्य प्रदेश को प्रदान कर दिए गया है।
इंडी गठबंधन घमंडिया गठबंधन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा घमंडिया गठबंधन के नेताओं को आगामी चुनावों में अपनी स्पष्ट हार से हताशा के कारण पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का सहारा लेना पड़ रहा है। राजद नेता और लालू यादव की बेटी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें कहा है कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे प्रधानमंत्री मोदी को जेल भेज देंगे।
नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री और 12 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी के साथ कार्य किया है, भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है उन पर। इसके बावजूद मीसा भारती ने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। लालू यादव और राबड़ी देवी जमानत पर हैं। इनके ऊपर चारा घोटाले और नौकरी के बदले जमीन घोटाले जैसे कई मामले चल रहे हैं। इसके बावजूद मीसा भारती देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी ओर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। "एक पंख वाले पक्षी एक साथ झुंड में आते हैं,"- ऐसा ही हाल इंडी गठबंधन के नेताओं का है।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications