Sidhi News: सिगरेट पीते हुए आदिवासी के मुंह में करता रहा पेशाब, CM शिवराज कार्रवाई के दिए निर्देश

Sidhi News:

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत्त सिगरेट पीते हुए भाजपा नेता आदिवासी के मुंह पर पेशाब कर रहा है। कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स भाजपा विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है। विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई हैं। इस बीच आरोपी पर एनएसए लगा दिया गया है।

आदिवासी शख्स पर मूत्र विसर्जन करने वाला युवक भाजपा विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है। जिस आदिवासी युवक पर पेशाब किया गया। उसका नाम पाले कोल बताया जा रहा है। जो सीधी जिले के करोंदी गांव का रहने वाला है। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा विधायक केदार शुक्ला ने कहा कि प्रवेश उसका प्रतिनिधि नहीं है।

Sidhi piss scandal

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और निर्देश दिए हैं कि अपराधी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया जाएगा।

एमपी के पूर्व मुख्यंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर कहा कि सीधी जिले से एक आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में का कोई अधिकार नहीं है। आरोप है कि पेशाब करने वाला युवक भाजपा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने कहां की सीधी जिले का वीडियो बेहद शर्मनाक है। इससे पता चलता है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है।

इस वीडियो में मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया विंग ने दावा किया है कि इस वीडियो में नजर आ रहा युवक भाजपा से जुड़ा हुआ नहीं है।

इस घटना पर पुलिस ने सीधी के बेहरी पुलिस स्टेशन में आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+