Sidhi News: सीधी पेशाब कांड के युवक से आज CM शिवराज करेंगे मुलाकात, पीड़ित परिवार भोपाल के लिए रवाना
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी मजदूर के मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आने के बाद खलबली मची है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को बुलडोजर से प्रशासन ने तोड़ दिया। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्यूब का जानकारी दीजिए कि वे 6 जुलाई को पीड़ित युवक और परिजनों से मिलेंगे।
सीएम शिवराज ने 5 जुलाई की शाम को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जबसे मैंने सीधी की घटना का वीडियो देखा। अंतर्मन अत्यधिक व्याकुल और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। मैं तब से ही दशमत जी से मिलकर उनकी पीड़ा को बांटना चाहता था और यह विश्वास भी दिलाना चाहता था कि उनको इंसाफ मिलेगा। कल उनसे और उनके परिवार से भोपाल में अपने घर पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ परिजन को ढाढस बंधाऊंगा।

सोशल मीडिया पर 3 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम का एक युवक आदिवासी मजदूर के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखा था। वीडियो वायरल होने के बाद सीधी से लेकर दिल्ली और भोपाल तक हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने सोमवार मंगलवार की गैर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 5 जुलाई को उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
हालांकि, कांग्रेस पार्टी इसको लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। पार्टी इसे भाजपा के आदिवासी-विरोधी चरित्र के रूप में प्रचारित कर रही है। इस मामले से भाजपा भी चिंतित है। पिछले विधानसभा चुनाव में आदिवासियों का समर्थन नहीं मिलने के चलते भाजपा को सत्ता गंवानी पड़ी थी। एक बार फिर चुनावी वर्ष में यह घटना उसके लिए मुसीबत ना बन जाए, भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications