UP News: दहेज में मिली बाइक बार-बार हो रही थी बंद, युवक ने गुस्से में आकर खाई में धक्का देकर लगा दी आग
UP News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में एक युवक को उसके ससुराल से मिली बाइक बार-बार बंद हो जा रही थी। इसे लेकर नाराज युवक बाइक को पहले खाई में धक्का दे दिया उसके बाद उसमें आग लगा दिया।
युवक द्वारा बाइक में आग लगाए जाने के चलते वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने फोन करके पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची हालांकि आग लगने वाला युवक वहां से फरार हो गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यदि इस मामले में किसी भी शख्स द्वारा तहरीर दी जाती है तो बाइक में आग लगाने वाले युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, यह पूरा मामला सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित पथरा बाजार थाना क्षेत्र के नोनहवाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया गांव के रहने वाले राहुल को उसके ससुराल से दहेज में बाइक मिली हुई थी।
इस बाइक को लेकर वह डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी अपने फूफा राधेश्याम के घर गया था। वहां पर जाने के दौरान भी बाइक कई बार रास्ते में बंद हो गई उसके बाद सोमवार को वह अपने फूफा के घर से वापस लौट रहा था इस दौरान भी उसकी बाइक रास्ते में कई बार बंद हुई।
बाइक लेकर राहुल जब नोनहवाडीह गांव में पहुंचा इस दौरान बाइक बंद हो गई उसके बाद वह अपने ससुराल वालों को कोसने लगा। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि उसके बाद उसने अपनी बाइक को खाई में धक्का दे दिया और आग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications