Siddharthnagar News: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, तीन यात्रियों की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Siddharthnagar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार रात यात्रियों से भरी बस नाले में गिर गई। जिसमें 53 लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 22 लोग घायल हैं जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही बस ढेबरूवा थाने के अंतर्गत चरगहवा नाले में जाकर गिर गई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों का सहयोग करने में जुट गई। वहीं बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया है। जिसमें 53 लोग सवार थे।

Siddharthnagar News: इंडो नेपाल बार्डर पर मादक पदार्थों की हो रही तस्करी, पुलिस ने लिया यह एक्श
उन्होंने बताया कि बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन का कार्यक्रम करने के बाद वापस जा रही थी। इस दौरान चरगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अपना नियंत्रण खो देती है। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो जाती है और नाले में जाकर गिर जाती है।












Click it and Unblock the Notifications