UP Police Paper Leak मामले में सिद्धार्थनगर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश की सिद्धार्थ नगर पुलिस ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, इटवा पुलिस ने मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड से पेपर लीक मामले में वांछित दोआरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी बिहार के बक्सर का रहने वाला है और दूसरा उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है।

प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एटीएम कार्ड मोबाइल सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान सोनू यादव निवासी कटारिया थाना फेफना जनपद बलिया और सतीश कुमार यादव उर्फ राज निवासी नियाज़ीपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार के रूप में हुई है।
सीओ ने सीईओ ने बताया कि पेपर लीक मामले में अभी छानबीन चल रही है। जल्द ही कहीं और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है मामले में कोताही बरतने के चलते उन्हें इस पद से हटाया गया है. उनकी जगह अब नए अधिकारी को भर्ती बोर्ड की कमान सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications