'बात करते हैं पाकिस्तान की, आतंकवादियों की करते हैं वकालत, मानसिक संतुलन..' जगदंबिका पाल का विपक्ष पर वार

MP Jagdambika Pal News Domariaganj Lok Sabha: सिद्धार्थनगर जिले में एक मात्र लोकसभा सीट है जो डुमरियागंज के नाम से जानी जाती है। यहां से बीजेपी सांसद है जगदंबिका पाल जो लगातार तीन बार से यहां के सांसद हैं। डुमरियागंज लोकसभा में भ्रमण के दौरान वन इंडिया हिंदी की टीम ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल इन दिनों यह बयान दे रहे हैं कि पीएम मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं और सीएम योगी को चुनाव के बाद हटा दिया जाएगा। इस बयान का जवाब देते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह भ्रष्टाचारी हैं। उनका डिप्टी सीएम साल भर से जेल में बंद हैं। ये क्या कहेंगे।

jagdambika pal

पाकिस्तान और आतंकवादियों की करते हैं बात
सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन पाकिस्तान की बात करती है। ये आतंकवादियों की वकालत करते हैं। ये देश हित में कभी सोच ही नहीं सकते। वहीं बीजेपी रामलला व सनातन की बात करती है।

Recommended Video

      पूर्व सीएम जगदंबिका पाल का बेबाक इंटरव्यू, बताया क्षेत्र में क्या हुआ और क्या होगा?

      कांग्रेस कहती है संप्पति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का
      सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कहते हैं कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यको का है और अन्य लोगों का क्या? ये देश को बर्बाद करना चाहते हैं। धर्म और जाति की राजनीति के अलावा इनके पास कुछ नहीं।

      धर्म के आधार पर क्यों आरक्षण हो
      सांसद ने कहा कि ये कहते धर्म के आधार पर आरक्षण हो की बात करते हैं। आखिर क्यों? जबकि पीएम मोदी आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+